PM Awas SECC Family Member Details प्राप्त करने की प्रक्रिया

Admin

यदि आपने PM Awas योजना में आवेदन किया है और देखना चाहते हैं कि आपके परिवार में किस-किस की जानकारी pmayg.nic.in/netiay की आधिकारिक वेबसाइट पर सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) डेटा उपलब्ध है तो यहाँ हम PM Awas SECC Family Member Details प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) भारत सरकार की एक आवास योजना है जिसका उद्देश्य लाखों भारतीयों को घर प्रदान करके उनके सपनों को हकीकत में बदलना है। इंदिरा आवास नाम से शुरू हुई यह पहल अब PM Awas Yojana नाम से जानी जाती है जो कि गरीबों और बेघरों के लिए आशा की किरण रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार ही इस योजना में लाभार्थियों को शामिल किया जाता है।

PMAY का एक महत्वपूर्ण पहलू SECC परिवार के सदस्य विवरण है। SECC, जो सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना का डाटा है, इसके माध्यम से ही सरकार पात्र लाभार्थियों का पता लगाकर सत्यापित करती है । SECC परिवार के सदस्य का विवरण ऑनलाइन awaassoft.nic.in/netiay/AwaasPlus/secc_fm_details.aspx से प्राप्त किया जा सकता है।

PM Awas SECC Family Member Details प्राप्त करने की प्रक्रिया
PM Awas SECC Family Member Details

PM Awas SECC Family Member क्या है ?

PM Awas SECC Family Member, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत उन परिवारों के सदस्यों को संदर्भित करता है जिन्हें Socio-Economic Caste Census (SECC) डेटाबेस के आधार पर चुना गया है। SECC एक व्यापक सर्वेक्षण है जो भारतीय नागरिकों की आर्थिक, जातीय, और शैक्षणिक स्थिति का आंकलन करता है।

PMAY का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निम्न आय वर्ग, और मध्य आय वर्ग के लोगों को सस्ते घर प्रदान करना है। इस योजना के लिए पात्रता निर्धारित करने में SECC डेटाबेस का महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि यह सरकार को उन परिवारों की पहचान करने में मदद करता है जिन्हें आवास की सबसे अधिक आवश्यकता है।

PM Awas SECC Family Members की जानकारी, जिसमें परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, लिंग, और अन्य विवरण शामिल हैं, SECC डेटाबेस में दर्ज की जाती है और इसे PMAY के तहत लाभार्थियों की पहचान के लिए उपयोग किया जाता है।

विवरण
योजना का नामPradhan Mantri Awas Yojana (PMAY)
योजना पोर्टलपीएमएवाई पोर्टल
पोर्टल का उद्देश्यगरीब एवं बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराना
पहुंच का तरीकाऑनलाइन
लाभार्थीभारत के बेघर/गरीब नागरिक
लेख SECC Family Member Details
हेल्पलाइन1800-11-6446
ई – मेल [email protected]

PM Awas SECC Family Member Details प्राप्त करने की प्रक्रिया

SECC यानी Socio-Economic Caste Census– सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर सरकार एक परिवार के सदस्यों की जानकारी की जांच करती है उसके बाद ही आवास आवंटन किया जाता है। PM Awas SECC Family Member Details प्राप्त करने की प्रक्रिया नीचे देखें :

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. वेबसाइट के मेनू पर क्लिक करें और Stakeholders पर क्लिक करें।
  3. यहाँ आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगें, यहाँ से आपको ‘SECC Family Member Details’ विकल्प का चयन करना होगा।PM Awas SECC Family Member Details प्राप्त करने की प्रक्रिया
  4. अब आपको SECC परिवार के सदस्य विवरण के लिए एक नए पेज पर निर्देशित किया जाएगा।
  5. यहां, आपको अपना राज्य और 7 नंबर की PMAYID दर्ज करना है, जो आवास योजना के लाभार्थियों से जुड़ी विशिष्ट पहचान संख्या है।
  6. विवरण दर्ज करने के बाद, ‘Get Family Member Details’ विकल्प पर क्लिक करें।PM Awas SECC Family Member Details प्राप्त करने की प्रक्रिया
  7. अब  SECC-2011 डेटा के अनुसार परिवार के सदस्यों का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।PM Awas SECC Family Member Details
  8. SECC Family Member Details में सभी सदस्यों के नाम, जन्म तिथि और परिवार के मुखिया से संबंध आदि का विवरण होगा।

PMAYID कैसे पता करें?

PM Awas SECC Family Member Details आप केवल PMAYID के माध्यम से ही चेक कर सकते हैं, यदि आपके पास PMAYID नहीं है या आपको याद नहीं है तो PMAYID कैसे पता करें, यह देखने के लिए नीचे बताई गई विधि अपनाएं।

  • सबसे पहले आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहाँ Awaassoft अनुभाग में रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में Social Audit Reports ढूँढे और इसके नीचे Beneficiary details for verification के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ अपने सभी विवरण जैसे- राज्य, जिला, ब्लॉक, मण्डल, पंचायत चुनें।
  • फिर जिस वर्ष आपको आवास योजना का लाभ मिला था वो वर्ष चुनें और फिर सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही एक लिस्ट आएगी जिसमें आपके गाव के सभी लोगों का नाम होगा, इसमें अपना नाम ढूंढें।
  • नाम के साथ आपको एक नंबर मिलेगा ये नंबर आवास योजना का पंजीकरण नंबर है। इसे सेव कर लें। pradhan mantri awas yojana id check

अगर आप PM Awas से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न लिखें हम आपकी सहायता के लिए तत्पर हैं।

PM Awas SECC Family Member Details FAQs –

SECC का क्या अर्थ है और यह PM Awas Yojana से कैसे संबंधित है?

SECC का पूरा नाम है Socio-Economic Caste Census। यह डेटाबेस सरकार को उन परिवारों की पहचान करने में मदद करता है जिन्हें PM Awas Yojana के तहत घर की आवश्यकता है।

SECC डेटाबेस में अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी क्यों महत्वपूर्ण है?

SECC डेटाबेस में परिवार के सदस्यों की सही जानकारी होने से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ उचित पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे।

क्या मुझे अपने SECC डेटाबेस में सूचना अपडेट करने की जरूरत है?

हां, यदि आपके परिवार में कोई परिवर्तन हुआ है जैसे शादी, मृत्यु या जन्म, तो आपको इसे SECC डेटाबेस में अपडेट करना चाहिए।

SECC डेटाबेस में अपने परिवार की जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया क्या है?

इसके लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

Leave a Comment