PM Awas Login: PMAY Login करने की पूरी प्रक्रिया

Admin

आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक परिवार का एक सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का घर हो। लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम ना होने के कारण वह सपना बस सपना ही रह जाता है। ऐसे ही परिवारों के सपने पूरे करने के लिए भारत सरकार द्वारा 25 जून 2015 को PM Awas Yojana की शुरुआत की गई। केंद्र सरकार की PMAY का उद्देश्य 31 दिसंबर 2024 तक देश में लाखों नागरिकों को पक्का आवास प्रदान करना है। यह योजना शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों के नागरिकों को घर प्रदान करती है।

हमारे द्वारा बताए गए इस लेख के माध्यम से आप योजना से संबंधित पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। PM Awas के पोर्टल की सहायता से ही आप इस योजना का आवेदन कर लाभ के रूप में पक्का घर प्राप्त कर सकते हैं। PM Awas Login कर आप PM Awas Yojana का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपने द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। योजना की Beneficiary List देख सकते हैं। योजना में प्राप्त होने वाली सब्सिडी की गणना कर सकते हैं। साथ ही योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PM Awas Login – PMAY Login करने की पूरी प्रक्रिया
PM Awas Login – PMAY Login करने की पूरी प्रक्रिया

PM Awas Login की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आप PM आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पोर्टल के होम पेज में MIS LOGIN पर क्लिक करें। PM Awas Login की प्रक्रिया देखें
  • अब नए पेज में आप लॉगिन करने के लिए अपना Username एवं Password दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आप Captcha Code भरें। एवं Login पर क्लिक करें। PM Awas Login की प्रक्रिया
  • इस प्रकार आप पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हों, तो Forgot Password पर क्लिक कर अपना पासवर्ड Reset कर सकते हैं।

PMAY UCLAP पोर्टल पर लॉग इन की प्रक्रिया

यदि आप PMAY UCLAP पोर्टल के यूजर्स हो तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार लॉगिन कर सकते हैं:

  1. सर्वप्रथम यूजर्स CLSS Awas Portal (CLAP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब पोर्टल के होम पेज पर login देखें एवं उस पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पर क्लिक करने के बाद नए पेज में आप Username एवं Password दर्ज करें।
  4. लॉगिन के फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आप दिए गए Captcha Code भरें, एवं Login पर क्लिक करें। PMAY UCLAP पोर्टल पर लॉग इन की प्रक्रिया
  5. उपर्युक्त प्रक्रिया से आप PMAY UCLAP पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

PMAY Urban पोर्टल पर Staff Login की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना मे कार्य करने वाले staff कर्मचारी की लॉगिन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले PMAY Urban पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में जाएं।
  • पोर्टल के होम पेज में बने Sign in पर क्लिक करें।
  • साइन इन पर क्लिक करने के बाद आप Username एवं Password दर्ज करें।
  • साइन इन करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आप Captcha Code दर्ज करें एवं SIGN IN पर क्लिक करें। PMAY Urban पोर्टल पर Staff Login की प्रक्रिया
  • इस प्रकार योजना के स्टाफ कर्मचारी पोर्टल पर अपना लॉगिन कर सकते हैं।

उपर्युक्त बताई गई प्रक्रियाओं से आप PMAY पोर्टल पर Login कर सकते हैं। एवं योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PM Awas Login – PMAY Login प्रक्रिया से जुड़े प्रश्नोत्तर

PMAY Login क्या है और इसका महत्व क्या है?

PMAY Login वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा लाभार्थी PM Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने खाते में प्रवेश कर सकते हैं। यह उन्हें अपने आवेदन की स्थिति, लाभ, और अन्य संबंधित जानकारी तक पहुंच प्रदान करता है।

PMAY में खाता कैसे बनाया जा सकता है?

यदि आपके पास PMAY में खाता नहीं है, तो आपको PM Awas Yojana की वेबसाइट पर ‘Register’ या ‘Sign Up’ विकल्प पर क्लिक करके एक नया खाता बनाना होगा। आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और संपर्क विवरण प्रदान करना होगा।

अगर मैं अपना PMAY लॉगिन पासवर्ड भूल जाऊं तो क्या करूं?

यदि आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो PMAY की वेबसाइट पर ‘Forgot Password’ विकल्प का उपयोग करें। आपको अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा और उसके बाद आपको एक पासवर्ड रीसेट लिंक मिलेगा।

PMAY वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद मैं कौन सी सेवाएं और सूचनाएं प्राप्त कर सकता हूँ?

लॉगिन करने के बाद, आप अपने आवेदन की स्थिति, योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभ, और अन्य आवश्यक सूचनाएं जैसे कि दस्तावेज़ों की जानकारी, आवेदन की प्रगति आदि प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment